विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने किया 1064 लीटर शराब बरामद
सीवान, मई 12 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने काफी मात्रा में शराब बरामद की है। कुल जब्त शराब की मात्रा 1 हजार 64 लीटर बतायी जा रही है। इस मामले में कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शराब ढ़ोने में प्रयुक्त 11 वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप है। बताया गया कि एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री व भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी है। यह भी पढ़ें- बीते 24 घंटे के विशेष अभियान में 32 अभियुक्त गिरफ्तारमैरवा थाना क्षेत्र से बरामदगी पुलिस के अनुसार मैरवा थाना क्षेत्र से 251...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.