मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीते एक अप्रैल से चलाए जा रहे विशेष अभियान में 40 अपह्रतों की पुलिस ने बरामदगी की है। आठ साल पुराने मामले में भी पुलिस अपहृता को बरामद कर रही है। बीते आठ दिनों के अंदर पुलिस ने 40 कांडों का निष्पादन कराया है। बोचहां की अपह्रत युवती को पुलिस ने आठ साल के बाद बरामद किया। अपहरण के बदा प्रेमी से विवाह करके वह घर बसा चुकी थी। इस क्रम में उसे तीन संतान हो गई। युवती को कोर्ट में प्रस्तुत कर पुलिस ने बयान दर्ज कराया। युवती अपने पति के घर चली गई। एसएसपी ने एक माह के विशेष अभियान के लिए 300 से अधिक केस निष्पादन का लक्ष्य तय किया है। सबसे अधिक अहियापुर और सदर थाना इलाके के अपहरण केस इसमें शामिल किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...