बस्ती, जून 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में रविवार को सुबह राष्ट्रीय पल्स पोलिया अभियान के तहत बूथ दिवस आयोजन हुआ। शहर से लेकर गांव तक लक्षित 3.48 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का अभियान शुरू हुआ। रविवार को आयोजित बूथ दिवस में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए खुराक पिलाया जाना शुरू किया गया। शहरी क्षेत्र में 85 स्थानों पर पोलियो बूथ के साथ जिले में कुल 1594 बूथ पर खुराक पिलाई जा रही है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज से शुरू यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान आज से, 692 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएंगी खुराक यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो जागरूकता रैली को डीएम किए रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...