मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विशेष विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 जनवरी से मिलेगा। अभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर केवल आवंटित जिला देख सकेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से गुरुवार से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 27 जनवरी से दोबारा डाले गए एडमिट कार्ड पर अपने परीक्षा केन्द्र के नाम को देख सकेंगे। सभी अभ्यर्थी ई एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाएंगे। परीक्षा अवधि में वीक्षक के सामने हस्ताक्षर कर उन्हें यह एडमिट कार्ड दे देंगे। अभ्यर्थी ई एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित कर लेंगे कि रॉल नंबर व बार कोड बिल्कुल स्पष्ट हो। 29 जनवरी को होनी है परीक्षा परीक्षा 29 जनवरी को होनी है। पटना में इसका परीक्षा केंद्र बनाया गया है...