नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की याचिकाओं पर सुनवाई हुई। याचिकाओं में उन्होंने आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले और जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले से जुड़ी सुनवाईयों को विशेष अदालत से किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की है। राबड़ी देवी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने कहा कि उनकी मुवक्किल को मौजूदा विशेष अदालत पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यवाही के तरीके से अदालत का पक्षपात साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने पहले ही आदेश दिया था कि आरोप तय करने से पहले आरोपियों को स्वीकृति संबंधी मुद्दे पर अपनी बात रखने का अवसर दिया जाए। इसके बावजूद निचली अदालत ने इस पर फैसला लंबित रखा और आरोप तय कर दिए। वरिष्ठ अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अदालत ...