नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विधानसभा परिसर में फांसी घर प्रकरण में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल छह मार्च को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। दोपहर 3 बजे वे खुद विधानसभा में समिति के समक्ष उपस्थित रहकर सवालों का जवाब देंगे। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा समिति को पत्र लिखकर पेश होने की सूचना दी है। उन्होंने पारदर्शिता के लिए समिति से पूरी कार्यवाही का लाइव प्रसारण करने, कानूनी अधिकार, आपत्तियां व दावे सुरक्षित रखने की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने विशेषाधिकार समिति को लिखे पत्र की प्रति अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि दिल्ली प्रदूषण से जूझ रही है, सड़कें टूटी पड़ी हैं, हर तरफ कूड़े के ढेर हैं, अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.