गुड़गांव, सितम्बर 14 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। हरियाणा बिजली कर्मचारी और इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा तथा संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुग्राम और नूंह जिले के लिए इलेवन पावर प्राईवेट लिमिटेड को पैरेलल लाइसेंस देने संबंधी विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट को रद्द करने की मांग की है। मोर्चे के प्रवक्ता रवींद्र घांघस ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट सरकारी बिजली कंपनियों को कमजोर कर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की साजिश है। मोर्चा नेता देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि यदि एचईआरसी निजी कंपनी को वितरण लाइसेंस देता है तो बिजली कर्मचारी और इंजीनियर अनश्चितिकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। किसान नेता सुमित दलाल ने कंपनी के बिजली क्षेत्र में अनुभव पर सवाल उठाए। घांघस ने कहा कि अप्रैल 2026 में बनी कंपनी की पेड-अप कैपिटल केवल एक करोड़ रुपये है, जबकि वह बड़े राजस्व वाले ...