देहरादून, जून 6 -- उत्तरांचल प्रेस क्लब और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से शनिवार को प्रेस क्लब में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 142 पत्रकारों एवं उनके परिजनों का विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनकी खून की जांच, शुगर, नेत्र, ईसीजी, बीपी की जांच समेत मुफ्त दवाएं दी गई। अब नियमित तौर पर पत्रकारों के लिए शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजानदास, विशिष्ट अतिथि महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, विशिष्ट अतिथि निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य, अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट, सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने क्लब के प्रयासों को सराहा और कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- प्रेस क्लब में लगे शिविर में पत्रकार...