छपरा, मई 19 -- तीन दिनों तक विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का करेगी निरीक्षण सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक फोटो 1 छपरा सदर अस्पताल में डीएस डॉ के एम दुबे के साथ जानकारी लेती दिल्ली से छपरा सदर अस्पताल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जमीनी व्यवस्था और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए दिल्ली से स्वास्थ्य विभाग के एक्सपर्ट एक्शन ग्रुप की छह सदस्यीय टीम मंगलवार को सदर अस्पताल पहुंची।

टीम का निरीक्षण टीम जिले में तीन दिनों तक स्वास्थ्य सुविधाओं, मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और ग्रामीण स्तर पर संचालित योजनाओं की स्थिति का निरीक्षण करेगी। टीम की अगुवाई डॉ. सुनीता सिंह कर रही हैं। इसके पूर्व समीक्षा बैठक सद...