भभुआ, मई 27 -- गहन चिकित्सा विशेषज्ञ, श्वसन चिकित्सक, गहन देखभाल नर्स और निश्चेतक के अभाव में नहीं हो रहा वेंटिलेटर का उपयोग बोले सीएस- सभी वेंटिलेटर ठीक और सुरक्षित हैं, विशेषज्ञ मिलने पर उपयोग होगा इबोला वायरस के खतरे को ले स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, आइसुलेशन वार्ड तैयार (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोरोना काल में कैमूर जिले को उपलब्ध कराए गए छह वेंटिलेटर सदर अस्पताल के एक कमरे में बंद हैं। इनका उपयोग कोरोना काल में अंतिम समय में तब शुरू किया गया, जब इसे संचालित करने के लिए पटना से विशेषज्ञ भेजे गए। कोविड का प्रभाव खत्म होने के बाद विशेषज्ञ लौट गए और वेंटिलेटर मशीन को एक कमरे में सुरक्षित रख दिया गया। मशीन ठीक रहने के बाद भी अनुपयोगी बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के जानकार बताते हैं कि वेंटिलेटर को संचालित करने के लिए क्रिटिकल...