वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में डॉक्टर के छुट्टी पर होने से दो दिनों से अल्ट्रासाउंड जांच ठप है। मरीज निजी अस्पताल में जांच करा रहे हैं। यहां नि:शुल्क जांच होती है जबकि निजी पैथोलॉजी में 800 रुपये तक देने पड़ते हैं। अस्पताल में रोज सौ से अधिक का अल्ट्रासाउंड होता है लेकिन यह सुविधा फिलहाल नहीं मिल रही है। दरअसल अल्ट्रसाउंड करने वाले डॉ. मनमोहन एक सप्ताह की छुट्टी पर हैं। अस्पताल प्रशासन ने इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि जांच न होने से इलाज प्रभावित हो रहा है। उन्हें निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश ने कहा कि सीएमओ कार्यालय में इसकी सूचना दे दी गई है। वहां से किसी स्पेशलिस्ट डॉक्टर की तैनाती होते ही जांच पुन...