मथुरा, सितम्बर 22 -- संस्कृति स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज द्वारा अंतरराष्ट्रीय माइक्रोबायोलॉजी दिवस का आयोजन विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के साथ किया गया। इसका आयोजन सूक्ष्म जीव, विराट प्रभाव, अनंत संभावनाएं विषय के अंतर्गत किया गया। इस विषय के माध्यम से मानव स्वास्थ्य, रोग, निदान, जैव प्रौद्योगिकी, पर्यावरणीय स्थिरता तथा वैज्ञानिक प्रगति में सूक्ष्मजीवों के व्यापक प्रभाव और महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। फोर्टिस अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. रिया गुप्ता के साथ हुई वेबिनार ने विद्यार्थियों को रोगों के निदान, संक्रमण की रोकथाम, रोगी प्रबंधन तथा जैव-चिकित्सकीय अनुसंधान में माइक्रोबायोलॉजी की निरंतर विकसित होती भूमिका को समझने और उसकी सराहना करने के लिए भी प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: नुक्कड़ न...