चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट, संवाददाता। जलजीवन मिशन योजना से लाभान्वित गांवों का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास की छह सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने भ्रमण किया। टीम ने भ्रमण के दौरान लोगों से योजना के संचालन की जानकारी ली। इस योजना के संचालित होने के बाद इलाके और लोगों के जीवन में आए बदलाव का विशेषज्ञों ने अध्ययन किया। बुधवार को आईआईटी मद्रास के प्रो लिगी फिलिप, पवन लाभसेटवार, डा गजल श्रीवास्तव, श्रीनिवासन, बीएस मूर्ति व एकता चंदेल की टीम ने पहुंचकर कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने यमुना नदी पर आधारित सिलौटा मुस्तकिल ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत रामनगर ब्लाक के खजुरिया खुर्द गांव में बने अवर जलाशय का जायजा लिया। गांव में भ्रमणकर लोगों से जलजीवन मिशन से हुए सार्वजनिक, सामाजिक व आर्थिक बदलावों के साथ नियमित जलापूर्ति की स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.