लखनऊ, अप्रैल 26 -- लोहिया संस्थान के जनरल मेडिसिन विभाग की ओर से आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट असेंबली एवं वर्कशॉप इन रूमेटोलॉजी एवं पल्मोनोलोजी में विशेषज्ञों ने प्रशिक्षु डॉक्टरों को गठिया और फेफड़े के रोगों के उपचार की नवीन तकनीक बताईं। साथ ही गंभीर रोगियों की देखभाल व उपचार प्रबंधन और सेप्सिस प्रोटोकॉल बताए। मैकेनिकल वेंटिलेशन मॉड्यूल व केस सिमुलेशन की मदद से हाथों से प्रदर्शन और वेंटिलेटर मोड, सेटिंग्स तथा ट्रबलशूटिंग की जानकारी साझा की। केजीएमयू मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एम के मित्रा, गठिया रोग विभाग के प्रमुख डॉ. पुनीत और एम्स दिल्ली के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विजय हाड़ा, पीजीआई की रेडियोलोजिस्ट डॉ. जफर नियाज़ ने कई अहम जानकारियां दीं। एबीजी सत्र में एसिड-बेस रोगों का बेहतर प्रबंधन बताया। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह के ...