गोंडा, जुलाई 25 -- परसपुर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कृषि विविधीकरण परियोजना (यूपी डास्प) एवं जलवायु अनुकूल खेती (यूपी एग्रीस) के अंतर्गत धान की सीधी बुवाई के प्रदर्शन प्लॉटों का वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा फसल प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। निरीक्षण दल में सह विशेषज्ञ डॉ. धीरज कुमार तिवारी, देवीपाटन एवं बस्ती मंडल के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर डॉ. विपिन कुमार, शोध सहायक सुब्रजीत, वरिष्ठ उप प्रबंधक अमिताभ श्रीवास्तव, स्थानीय सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. अनूप सिंह चौहान तथा रोहित सिंह शामिल रहे। ग्राम अंदूपुर में किसान हुकुम नाथ वर्मा के खेत का निरीक्षण करते हुए डॉ. विपिन कुमार ने संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग की...