लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के टिप्स विज्ञान चेतना हेल्पलाइन से विशेषज्ञों ने दिए। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सोमवार को इस हेल्पलाइन का संचालन किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि परीक्षा जीवन की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। विद्यार्थी तनावमुक्त रहकर सकारात्मक दृष्टिकोण, संतुलित दिनचर्या और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। हेल्पलाइन दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक संचालित रही। प्रदेश के लगभग 130 छात्र-छात्राओं ने फोन किया। 55 प्रतिशत समस्याओं का समाधान विषय विशेषज्ञों ने किया। सबसे ज्यादा कॉल लखनऊ व लखीमपुर के छात्र-छात्राओं ने की। रायबरेली, उन्नाव, झांसी, मुरादाबाद, कानपुर देहात सहित दूरस्थ जनपदों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.