ललितपुर, अगस्त 13 -- ललितपुर। डैम सेफ्टी एक्ट लागू होने के बाद बांधों की देखरेख और उसकी सुरक्षा पर सरकारों का फोकस बढ़ गया है। विशेषज्ञों की टीम बांधों का भ्रमण करके उसके महत्वपूर्ण हिस्सों की वर्तमान स्थिति देख कर्मियों और जरूरी कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर रही है। पिछले कई दिनों से कचनौंदा और भावनी में चल रहा यह सर्वे पूर्ण हो चुका है। पानी की उपलब्धता और उसके इस्तेमाल के साथ-साथ बांधों को लेकर भी केंद्र तथा राज्य सरकार बेहद संजीदा है। बारिश के पानी को भण्डारित करने वाले यह बांध पीने संग सिंचाई की जरूरतों को भी पूरा करते हैं। इसीलिए डैम सेफ्टी एक्ट 2021 लागू होने के बाद इन बांधों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है। कंप्रीहेसिव डैम सेफ्टी ईवैल्यूवेशन के तहत कचनौंदा और भावनी बांध का चार दिन विशेषज्ञों की टीम ने सर्वेक्षण किया। टीम के...