जमुई, मई 8 -- झाझा, निज संवाददाता बिहार सरकार में तीसरी बार मंत्री बने झाझा के एनडीए विधायक दामोदर रावत को इस दफा परिवहन की कमान मिलने से झाझा के बस स्टैंड के भी उद्धार की उम्मीदें बलवती हो गई हैं। रोचक यह कि श्री रावत के प्रयास से ही बने और साल 2020 में उन्हीं के हाथों उद्घाटित झाझा नगर स्थित 'नवनिर्मित' बस स्टैंड को अपने उद्धार हेतु भी शायद श्री रावत के परिवहन मंत्री बनने का ही इंतजार था। लोगों की उम्मीदें हैं कि श्री रावत के परिवहन विभाग का मुखिया बनने से झाझा समेत पूरे जमुई जिले में सार्वजनिक परिवहन की मौजूदा व्यवस्था जहां सुधरेंगी और नई सुविधाएं मिलेंगी। वहीं,झाझा के बस स्टैंड में भी विभिन्न रूटों वाली बसों का आवागमन शुरू हो सकेगा। लोगों की मांग है कि भागलपुर,देवघर,गिरिडीह के लिए कोचों के अलावा जिले में बोड़वा,सिमुलतला समेत विभिन्न प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.