बहराइच, अप्रैल 5 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। विशेश्वरगंज बाजार में शनिवार की रात फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि शनिवार की रात थाना क्षेत्र के कंछर गांव निवासी सोनू सरदार उर्फ जगप्रीत सिंह ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पीड़ित पप्पू उर्फ सूरज लाल पुत्र रामचंद्र जायसवाल की तहरीर पर थाना विशेश्वरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी सोनू सरदार उर्फ जगप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह पुलिस टीम ने रविवार को को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल (7.65 बोर), दो खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिय...