रांची, मार्च 14 -- चान्हो,प्रतिनिधि। 25 पड़हा कुल्लू अंतर्गत दीवानगांव गोके में शनिवार को विशु शिकार को लेकर एक बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जगु उरांव और संचालन हरीश उरांव ने किया। बैठक में सेंदरा यात्रा की तिथि, परंपराओं और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेंदरा दल एक अप्रैल को प्रस्थान करेगा और तीन अप्रैल को वापस लौटेगा। वहीं पारंपरिक (पुरखा) खो से जानेवाले दल के प्रस्थान और वापसी की तिथि भी तय की गई। ग्रामीणों ने बताया कि परंपरा के अनुसार सेंदरा यात्रा से पहले सभी नियम-कानूनों का पालन किया जाता है। इसकी तैयारी सामूहिक रूप से की जाती है। इसी क्रम में सेंदरा यात्रा पर निकलने से पहले नियम-कानून और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को दोपहर 12 बजे दीवान गांव के मसना बगीचा स्थित बड़का होली स्थल पर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.