रांची, मार्च 11 -- इटकी,प्रतिनिधि। प्रखंड के सालोटोली अखाड़ा परिसर में बुधवार को एक्कीस पड़हा की अगुवाई में आदिवासियों के पारंपरिक  विशु शिकार को लेकर सभा का आयोजन किया गया। सभा में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के अलावे पड़हा से संबंधित 21 गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें बिशु शिकार पर्व को परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाने का  निर्णय लिया। मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि विशु आदिवासी संस्कृति की परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुरखों की विरासत से मिली इस परंपरा को आपसी सहयोग, अनुशासन और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने विशु शिकार के दौरान सामाजिक एकता और परंपराओं का सम्मान करने पर बल दिया। सभा में विभिन्न गांवों से पहुंचे महतो, पइनभारा और पाहनों ने भी अपने विचार रखे। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विशु शिकार को पारंपरिक नियमों और स...