गुमला, मार्च 23 -- विशुनपुर। प्रखंड के चिपरी, सेरका व विशुनपुरर गांव में बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन रांची द्वारा संचालित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और आय के स्थायी स्रोत से जोड़ना है। प्रशिक्षण में 15 चयनित परिवारों सहित कई ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को बकरी पालन के वैज्ञानिक तरीके, आहार प्रबंधन, रोग नियंत्रण, टीकाकरण और स्वच्छता की जानकारी दी गई। एक नर और 4 मादा बकरी मॉडल को आय बढ़ाने के प्रभावी उपाय के रूप में बताया गया।कार्यक्रम के तहत 15 परिवारों को बकरी यूनिट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर प्रशिक्षक बसंत नायक, नीरज यादव, निशा कुमारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस...