गुमला, मार्च 15 -- विशुनपुर। वन विभाग की टीम ने रविवार को विशुनपुर प्रखंड के बनारी वन क्षेत्र अंतर्गत जालिम, हीसीर और हरूप गांव में वन अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व बनारी के फॉरेस्टर किशोर नंद कुमार, चंद्रशेखर महतो तथा अन्य वनकर्मी कर रहे थे। इस दौरान तीनों गांवों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को जंगल में आग नहीं लगाने की अपील की गई। वनकर्मियों ने बताया कि जंगल में आग लगने से कीमती जड़ी-बूटी और पेड़-पौधे नष्ट हो जाते हैं, साथ ही जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुंचता है। महुआ चुनने या अन्य कार्यों के दौरान आग नहीं लगाने की सलाह दी गई। लोगों को नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने भी संकल्प लिया कि वे जंगलों को आग से बचाने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...