गुमला, अप्रैल 12 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित विद्यालय परिसरों में जर्जर भवनों को तोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद अब प्रखंड के स्कूलों में भी इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है।इसी क्रम में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हेस राग में पुराने जर्जर भवन को तोड़ दिया गया। प्रधानाध्यापिका निर्मला कुमारी के निर्देश पर विद्यालय परिसर में बने दो कमरों वाले क्षतिग्रस्त भवन को हटाया गया, जो लंबे समय से जर्जर अवस्था में था और कभी भी हादसे का कारण बन सकता था।प्रखंड के अन्य प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में भी जर्जर भवनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक अपने-अपने स्तर पर पुराने और खतरनाक भवनों को गिराने का काम कर रहे हैं। प्रधान...