गुमला, मार्च 15 -- विशुनपुर। पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात बालू लदे एक हाइवा वाहन को जब्त किया है। थाना प्रभारी अर्जुन यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक हाइवा कोयल नदी से अवैध बालू लेकर कुरूमगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर वाहन को पकड़ लिया। जब्त हाइवा को फिलहाल विशुनपुर थाना परिसर में रखा गया है। मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से दे दी गई है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...