लोहरदगा, अगस्त 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के अर्रु ग्राम निवासी 63 वर्षीय रमेश उरांव के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व विधायक लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज कोलकाता में चल रहा था।एकीकृत बिहार के दौरान वर्ष 1990 में भारतीय जनता पार्टी ने रमेश उरांव को विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने कांग्रेस तत्कालीन दिग्गज नेता और बिहार में मंत्री भुखला भगत को पराजित कर बिहार विधानसभा में सबसे कम उम्र के युवा विधायक के विधायक बनने का गौरव हासिल किया था। उन्हें इसके लिए बिहार विधानसभा में सम्मानित भी किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्...