देवरिया, अगस्त 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने को लेकर सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने सोमवार को गौरीबाजार विकास खंड के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा में कम नामांकन पाये जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक रीता यादव को चेतावनी देते हुए अधिक से अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही बच्चों की डिजिटल हाजिरी का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने समय सारिणी के अनुसार कक्षाओं के संचालन का निर्देश दिया। विद्यालय में सभी शिक्षक व शिक्षा मित्र उपस्थित मिले। इसी क्रम में उन्होंने कुंवर बखरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बच्चों की डिजिटल हाजिरी ली गई थी। विद्यालय का अधिगम स्तर ठीक पाया गया। उन्होंने शिक्षकों को ...