आदित्यपुर, जून 22 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के विशुनडीह में सुनील गोप (25 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना रविवार की शाम करीब चार बजे की है। जानकारी के मुताबिक युवक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। रविवार को दोपहर बाद खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गया। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके घर वालों ने कमरा खोलकर देखा कि वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन की। थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जाएगा। इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...