विशुद्धानंद क्लब ने फुटबॉल लीग जीती
गाज़ियाबाद, जून 1 -- गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीसरी गाजियाबाद फुटबॉल लीग का समापन किया गया। लीग में विशुद्धानंद फुटबॉल क्लब ने ट्रॉफी जीती। गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हेमंत पंवार ने बताया कि सुपर 7 के अंतिम लीग मैच में विशुद्धानंद फुटबॉल क्लब ने गाजियाबाद यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 5 गोल से हराया। वहीं अभिषेक नेगी ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, उज्ज्वल ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और सुमित यादव ने सर्वश्रेष्ठ रक्षक का पुरस्कार हासिल किया। मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक कुमार, केए पाठक, ललित अग्रवाल, अवनीश श्रीवास्तव रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.