बहराइच, अप्रैल 6 -- बहराइच, संवाददाता। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित करने में योगदान देने वाले महाविद्यालय के परीक्षा विभाग से जुड़े डॉ. दीपेन्द्र गुप्त, दीपक सिंह और मनीष अग्रवाल को विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज की ओर से दिए गए इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के आईक्यूएसी के चेयरमैन लेफ्टिनेंट सूर्यभान रावत थे। इस अवसर पर सेंटर के प्रभारी डॉ. सत्यभूषण सिंह ने बताया कि यह सम्मान कॉलेज में कार्य के प्रति समर्पण और निष्ठा के लिए दिया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक राजवंत सिंह, बीएड विभाग के डॉ. प्रमोद कुमार, हिन्दी विभाग के प्रभारी डॉ. नीरज कुमार पाण्डेय, वाणिज्य संकाय के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ...