मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरिहारी में कार्यरत विशिष्ट शिक्षक ने एचएम को जान मारने की धमकी दी है। मामले को लेकर एचएम मो. अफरोज आलम अंसारी ने गुरुवार को विशिष्ट शिक्षक प्रभात मंगल राजहंस के खिलाफ बीडीओ व बीईओ को आवेदन दिया है। एचएम ने बताया कि प्रभात मंगल स्कूल में विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे बार-बार विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप एवं बाधा उपन्न करते हैं।  विद्यालय में अनुशासनहीन व्यवहार, निर्देशों की अवहेलना, विद्यार्थियों एवं अन्य शिक्षकों के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। ड्यूटी अवधि में लगातार मोबाइल पर कॉलिंग के साथ सोशल मीडिया पर व्यस्त रहते हैं। इससे विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक वातावरण प्रभावित होता है। कई बार मौखिक रूप से ...