अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र बीआरसी में सोमवार को सक्षमता परीक्षा तृतीय एवं चतुर्थी में सफल नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक बनने के लिए औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चन्दन प्रियदर्शी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीआरसी के कर्मी दीपांजन मंडल, मो. क़ासिम, पंकज राय,आशीष कुमार इत्यादि मौजूद रहे। इस दौरान बीईओ ने बताया की कुल 36 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र के साथ-साथ विद्यालय पदस्थापना पत्र एवं योगदान पत्र भी दिया गया है। तथा 1 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक सभी नवनियुक्त विशिष्ट शिक्षकों को पदस्थापित विद्यालय में ही योगदान करना है। पदस्थापित विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान ...