नवादा, मई 17 -- अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की नरहट प्रखंड इकाई का विस्तार शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेरौटा में बैठक कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार एवं मंच का संचालन सचिव संजय कुमार ने किया। बैठक में नियोजित शिक्षक के बकाया राशि, नियोजित शिक्षक के12 वर्षीय प्रमोशन, विशिष्ट शिक्षकों के 8 वर्षीय प्रोन्नति आदि विषयों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- कई मांगों को लेकर शिक्षक संघ गोपगुट ने वीसी के माध्यम से की बैठकबैठक में उठाए गए मुद्दे बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश नाथ पासवान ने कहा कि कुछ स्कूलों में वीएसएस का गठन लोगों की आपसी रंजिश के कारण नहीं हो पा रहा है। इससे स्कूलों में मध्याह्न भोजन नहीं बन पा रहा है। इस संबंध में डीईओ, डीपीओ व बीईओ से शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या के निराकरण के लिए कोई ठोस क...