भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर। शिक्षा विभाग ने तृतीय व चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों के पदस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार, सक्षमता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 31 मार्च तक जिलास्तर पर औपबंधिक नियुक्ति पत्र, पदस्थापन पत्र और योगदान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में डीईओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दोनों चरणों की सक्षमता परीक्षा में शामिल स्थानीय निकाय के शिक्षक पहले ही छह फरवरी से 11 फरवरी के बीच काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। अब अगला चरण नियुक्ति और योगदान का है। चयनित शिक्षक एक अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच अपने-अपने विद्यालयों में विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...