बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित व उच्च विद्यालयों की समस्याओं को लेकर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद राय के नेतृत्व में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से सोमवार को मिला। डीपीओ ने आश्वस्त किया कि 31 दिसंबर 25 तक सेवानिवृत्त शिक्षकों का जिन्हें एमएसीपी प्राप्त है उन्हें अर्जितावकाश एवं वकाया वेतनादि की अंतर राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। आदेशपाल से लिपिक के प्रोन्नति के लिए शीघ्र पत्र निर्गत कर दिया जाएगा। वेतन संरक्षण प्राप्त विशिष्ट शिक्षकों का बकाया अंतर राशि का भुगतान 1 सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा। अहर्ताधारी लिपिक का एमएसीपी संबंधी पत्र भी 1 सप्ताह में पत्र निर्गत कर दिया जाएगा। बिहार लोक सेवा आयोग स...