उरई, मार्च 28 -- उरई। उत्कृष्ट कार्य करने पर उरई में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर विवेक दुबे को विशिष्ट रेल सेवा से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें जीएम प्रयागराज की ओर से दिया गया है। वह उरई आईओडब्लू विभाग में पिछले कई साल से तैनात है। उन्होंने अमृत भारत के तहत रेलवे स्टेशन उरई का कायाकल्प कराया। साथ ही और भी कई काम विभाग की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पूरे कराए। उनके बेहतर काम को देखते हुए उन्हें सम्मान दिया गया है। आलाधिकारियों की तरफ से यह सम्मान पाकर आईओडब्लू गौरवाविंत महसूस कर रहे है। विभाग के अलावा अन्य रेल कर्मियों ने उन्हें इस सम्मान पर बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.