प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से रविवार को सिविल लाइंस के एक होटल में सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंकिता राज, विशिष्ट अतिथि नीति अग्रवाल ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए 21 मातृशक्तियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में डॉ. अंकिता राज, नीति अग्रवाल, अनुरागिनी सिंह, राधा सक्सेना, डॉ. दिव्या बरतरिया, शर्मिली जैन, शालिनी तलवार, सिमरन गुलाटी, मधु अग्रवाल, सिमरन भाटिया, डॉ. वंदना बंसल, डॉ. अपर्णा रंजन, श्रुति अग्रवाल, अमृता अग्रवाल, शेफाली अग्रवाल, अभिलाषा जे लाल, अन्नपूर्णा अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, स्मृति शंगलू, ममता भार्गव,अंकिता माहेश्वरी शामिल रहीं। स्वागत अध्यक्ष रोटेरियन सीए विनय गोयल, आभार ज्ञापन सचिव रोटेरियन सीए सौरभ अ...