पूर्णिया, मार्च 31 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से अब तक 44 बच्चों को गोद लिया जा चुका है। इसमें 36 बच्चे देश में हैं जबकि आठ बच्चों को विदेशी माता-पिता अपने साथ ले गए हैं। अभी गृह में कुल 04 बच्चे आवासित हैं। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति के सदस्यों ने सोमवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में गृह में अधिष्ठापित सभी कैमरे संचालित अवस्था में पाये गये। जिला पदाधिकारी द्वारा गृह की एएनएम से सभी बच्चों के मेडिकल फाइल्स, बच्चों का वजन, पोषण आदि के बारे में जानकारी ली गई। बच्चों के मेडिकल फाइल्स की बारीकी से जांच की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई को किशोर न्याय अधिनियम एवं संगत नियमावली तथा दत्तकग्रहण के प्रावधानों के ...