कन्नौज, जून 8 -- ठठिया संवाददाता। विशिष्ट आलू मंडी में मक्का की खरीद शुरू होते ही आढ़तियों में उत्साह। आढ़तियों ने बाहर मक्का की खरीद पर रोक लगाये जाने की मांग की है। ठठिया क्षेत्र स्थित विशिष्ट आलू मंडी में रविवार से आढ़तियों द्वारा मक्का की खरीद औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है, जिससे मंडी में व्यापारिक गतिविधियाँ एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही हैं। वीरांगना आलू कंपनी की आढ़त पर अब तक लगभग 100 कुंतल मक्का की खरीद की जा चुकी है।आढ़तियों के अनुसार मक्का का वर्तमान बाजार भाव 1800 से 1950 रुपये प्रति कुंतल के बीच चल रहा है, और किसानों को भुगतान मौके पर ही नगद किया जा रहा है, जिससे किसानों में भी संतोष देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- खाद-बीज की दुकानों पर मनमानी से किसान परेशान, जांच की मांग वहीं दुबे ट्रेडिंग कंपनी पर लगभग 18 कुंतल मक्का की आ...