देवघर, जून 8 -- मारवाड़ी युवा मंच देवघर शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया से शिष्टाचार मुलाकात कर आगामी 36वें श्रावणी सेवा शिविर सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष साकेत छावछरिया ने किया। मौके पर शाखा सचिव सर्वेश कुमार मोदी ने उपायुक्त को मारवाड़ी युवा मंच देवघर शाखा के गौरवशाली इतिहास, सेवा परंपरा एवं संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1976 में स्वर्गीय किशोरीलाल मोदी एवं ताराचंद जैन के मार्गदर्शन में श्रावणी सेवा शिविर की शुरुआत हुई थी। पिछले 50 वर्षों से यह सेवा निरंतर जारी है और आज यह श्रावणी मेला क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित सेवा गतिविधियों में शामिल है। प्रतिनिधिमंडल...