चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा, संवाददाता। महावीर मंडल चाईबासा की केंद्रीय कमेटी का नए सत्र 2026-27 के लिए विशाल साव को अध्यक्ष एवं बिट्टू यादव को महामंत्री चुना गया है। उपाध्यक्ष निखिल यादव, विक्की चरण, दीपक कुमार गुप्ता, रोशन कुमार जायसवाल, मंत्री अंबर मधुर, अमर सिंह, आदित्य दधीचि एवं बजरंगमणी त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार प्रजापति और मीडिया प्रभारी दीपक कुमार गुप्ता को चुना गया। दीनबंधु नायक, अविनाश कुमार झा, विनीत कुमार गुप्ता, मनीष यादव, अभिषेक मिश्रा,विवेक कुमार गुप्ता, प्रेम कुमार निषाद, द्वारिका शर्मा एवं हरिओम ठाकुर कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। नई कमेटी का गठन मुख्य चुनाव अधिकारी पवन शर्मा की देखरेख में हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ, परंतु अध्यक्ष पद पर तीन नाम आने के कारण चुनाव कराया गया। इसमें रवि रजक ,समीर पाल एवं विशाल...