मुजफ्फर नगर, जून 29 -- अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास सतगुरु समनदास मिशन के तत्वाधान में शुकतीर्थ में स्वामी ज्ञान भिक्षुकदास महाराज के 66 परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 13 वे विशाल सत्संग में रविवार की रात सत्संग का शुभारंभ गुरुपूजा के उपरांत प्रमुख सेवक सन्दीपदास द्वारा आरती वंदना से किया गया। वहीं सन्तो की उपस्थिति में गुरु महाराज द्वारा सन्दीपदास महाराज को सन्यासी दीक्षा बाना देकर साधु वेष धारण कराया गया। सत्संग कार्यक्रम में आश्रम के महंत महात्मा गोरधन दास महाराज ने आशीर्वचन में कहा कि सतगुरु रविदास महाराज सतगुरु स्वामी समनदास महाराज ने मानव को कल्याण के लिये सत्संग का मार्ग बताया। ब्रह्मलीन सतगुरु समनदास महाराज के आदेश पर परम् सेवक सन्दीपदास को बाना देकर व्यवस्था सेवा की जिम्मेदारी दी गयी। यह भी पढ़ें- संत सुखदेव महाराज के संदेशो...