बरेली, जून 5 -- विशाल संग सात फेरे लेकर महजबीन बनी लक्ष्मी बरेली, मुख्य संवाददाता। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी महजबीन ने सनातन पद्धति अपनाते हुए मीरगंज क्षेत्र के गांव बल्ली निवासी विशाल के साथ विवाह कर लिया। विवाह के बाद महजबीन ने अपना नाम बदलकर लक्ष्मी रख लिया। दोनों ने अगस्त्य मुनि आश्रम में सनातन रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। महजबीन और विशाल के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन शादी को तैयार नहीं थे तो दोनों ने परिवारों से अलग होकर साथ जीवन बिताने का फैसला किया। इसके बाद गुरुवार को वे दोनों अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे, जहां पंडित केके शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों का विवाह संपन्न कराया। शादी के दौरान सनातन रीति-रिवाजों का पालन किया गया। विवाह के बाद महजबीन ने स्वयं को लक्ष्मी नाम से संबोधित करने की बा...