सिमडेगा, मार्च 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास स्थित एक विशाल वट वृक्ष देर रात हुई बारिश के दौरान गिर गया। घटना सोमवार के देर रात की है। वट वृक्ष गिरने से अलबर्ट एक्का स्टेडियम की दीवार, लाइट और शौचालय की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। रात होने के कारण किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। इधर मंगलवार की सुबह नप कर्मियों के द्वारा गिरे हुए पेड़ को हटाया गया। विदित है कि कुछ वर्ष पूर्व भी इसी पेड़ की एक बड़ी डाली टूट कर एक ऑटो में गिर गई थी जिससे एक युवक की जान भी चली गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...