औरैया, अप्रैल 12 -- औरैया। संवाददाता। परशुराम सेवा समिति औरैया के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पावन गंगा सेवा संस्थान कानपुर-औरैया के संयोजन में आयोजित इस शिविर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट, प्रदेश उपाध्यक्ष केके चतुर्वेदी व जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का उद्घाटन डॉ. सुशील सम्राट ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो सीधे किसी के जीवन को बचाने का माध्यम बनता है। अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ना चाहिए।कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष केके चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, संरक्षक अनिल दीक्षित, हरिओम शर्मा, प्रदेश संगठन मंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.