छपरा, अप्रैल 30 -- 23 - सदर प्रखंड के मुसेपुर में शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सह रूद्र महायज्ञ में समापन के अवसर पर हवन करते भक्त डोरीगंज। एक संवाददाता सदर प्रखंड अंतर्गत मुसेपुर गांव में आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में विधिवत संपन्न हो गया। कई दिनों तक चले इस भव्य धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। यह भी पढ़ें- वैदिक मंत्रोच्चार व भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञमहायज्ञ का समापन महायज्ञ के अंतिम दिन आयोजित विशाल भंडारा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सुबह से देर शाम तक गांव की गलियां, मंदिर परिसर और भंडारा स्थल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ...