विशाल भंडारे के साथ झाड़ी हनुमान वार्षिकोत्सव संपन्न
मथुरा, जून 24 -- बुधवार को श्री झाड़ी हनुमान मंदिर पर चल रहे 35वें वार्षिकोत्सव का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। भंडारे में पहुंचे जगतगुरु नाभा पीठाधीश्वर सुतीक्षण दास महाराज ने पहली पंगत में बैठे सभी संतों को विदाई दी। सुबह 10:00 बजे से लेकर देर शाम तक भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर के महन्त रामरतन दास महाराज ने वार्षिकोत्सव में जुटे झाडी हनुमान सेवा दल के कार्यकर्ताओं एवं झाड़ी वाले बाबा के भक्तों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि 10 दिवसीय कार्यक्रम झाड़ी वाले हनुमान जी की कृपा और कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही सकुशल संपन्न हुआ है। उन्होंने सभी भक्तों के लिए मंगलकामना की। भंडारे की व्यवस्था में मास्टर रामबाबू शर्मा, मोहन फौजी, संजय प्रधान, विवेक चौधारी, प्रवीन कटारा, जैकम पाठक,मुकेश अग्रवाल, मांगे डीलर, करुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.