भदोही, जनवरी 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में शुक्रवार की शाम आयोजित विशाल भंडारा में हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए। काली माता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा एवं वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय नौचंडी महायज्ञ के समापन पर भंडारा आयोजित हुआ। भंडारा का शुभारंभ युवा नेता उत्कर्ष त्रिपाठी ने कन्या पूजन संग की। दोपहर बाद से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। दर्जनों की संख्या में जुटे लोग भक्तों में आस्था पूर्वक प्रसाद ग्रहण कराते रहे। मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रह्मजीत शुक्ला ने बताया कि नौचंडी महायज्ञ में बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए भक्तों ने विधिवत पूजन की। चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्याम दास गुप्ता, फूलचंद्र तिवारी, रमेश पासी, रामेश्वर उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार बागी, सुषाष, नान्हक जायसवाल, गिरजा शंकर तिवारी कल्लू गुरू समेत...