अयोध्या, जनवरी 7 -- सोहावल। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद द्वारा आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अपना स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशाल ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन रामलीला मैदान, खानपुर पुस्सायें, रसूलाबाद में किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकासखंड सोहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरखौली में कप्तान तिवारी के आवास पर तैयारी बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के लोगों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत खिचड़ी सह भोज का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्रा, जयप्रकाश तिवारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे। सभ...