चतरा, जनवरी 27 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के इचाक गांव अंतर्गत पूर्णाडी टोला में मंगलवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव स्थित एक विशाल बरगद के पेड़ की भारी डाली अचानक गिर जाने से एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पेड़ के नीचे बैठे पशुपालक टहल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस घटना में भवानी यादव को भी हल्की चोटें आई हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह गांव के टहल यादव, भवानी यादव सहित कुछ अन्य ग्रामीण ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर बरगद के पेड़ के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके मवेशी भी पेड़ के नीचे ही बंधे हुए थे। अचानक बिना किसी पूर्व संकेत के बरगद के पेड़ की विशाल डाली धड़धड़ाकर नीचे गिर गई। घटना होते ही वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोग तो जान बचाकर वहां से भाग निकल।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...